यूपी के इस शहर में खनन का खेल....इस राज्य के डंपर दौड़ रहे
मुरादाबाद, जून 3 -- खनन सामग्री के अवैध परिवहन को लेकर सख्ती हुई तो तीन थाना क्षेत्रों में मुकदमे दर्ज किए गए लेकिन इसके बाद भी अभी तक ओवर लोड डंपर सड़़कों को रौंद कर निकल रहे हैं। रामगंगा पुल इस्लाम नगर साइड से प्रतिदिन हरियाणा नंबर के तमाम डंपर गुजरते हैं। यह कांठ रोड होते हुए अमरोहा सीमा पार करते हैं। कुछ दिन पहेल इन्हीं में से एक डंपर से कुचल कर तीन की मौत अमरोहा जनपद में हो चुकी है। इसके साथ ही ठाकुरद्वारा से रामपुर की साइड से भी वाहन गुजारे जाते हैं। अलग अलग रूटों से होते हुए खुले आम डंपर खनन सामग्री लाद कर जाते हैं। इनमें तय मानकों से ज्यादा माल होने की शिकायत भी मिल रही है। इसके साथ ही नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर तमाम ट्रकों को निकाल दिया जाता है जिससे सही वाहन स्वामी का पता नहीं चलता। जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने इसके लिए हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.