बरेली, मार्च 12 -- Bareilly News: यूपी के बरेली को जल्द ही बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। बीडीए प्रदेश में पहली बार करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत से दो टाउनशिप लांच करने जा रहा है। इन परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान करीब 6000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा। प्रशासन और बीडीए सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। लखनऊ से भी वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई जिसमें बीडीए की दोनों टाउनशिप और रामायण वाटिका के बारे में जानकारी ली गई है। गुरुवार को बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए मनिकंडन ने अधिकारियों के साथ बैठक की है। दिशा निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.