नई दिल्ली, मई 19 -- UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ शहर की आठों विधानसभा क्षेत्र में 24 हजार करोड़ की 54 बड़ी परियोजनाओं से सूरत बदलने जा रही है। परियोजनाओं की खाका तैयार कर लिया गया है। इसमें नदी सेतु, रेलवे ओवरब्रिज, फ्लाईओवर, क्लोवरलीफ और अंडरपास शामिल हैं। वर्ष 2026-27 की सेतु निगम की कार्ययोजना में इसे शामिल कर लिया गया है। 25 फ्लाईओवर, 20 ओवरब्रिज बनेंगे। सरोजनीनगर और लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। सरोजनीनगर में 14 तो पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में 11 परियोजनाओं पर कार्य किया जाएगा। दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 16000 करोड़ रुपये से कार्य कराए जाएंगे। इनके अलावा पश्चिम, उत्तर, मध्य, मलिहाबाद, मोहनलालगंज और बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न परियोजनाओं में 8000 करोड़ से अधिक के कार्य...