यूपी के इस रेलवे स्टेशन का नाम भी बदलेगा, विधायक ने भेजा सरकार को प्रस्ताव
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- उत्तर प्रदेश में एक और रेलवे स्टेशन का नाम बदलेगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद ट्रांस गोमती क्षेत्र का मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन आने वाले समय में जानकीपुरम रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। इसकी वजह इसका ठीक जानकीपुरम क्षेत्र से सटा होना है। बड़ी संख्या में आबादी इस योजना में रहती है। ऐसे में सत्तारूढ़ दल के क्षेत्रीय विधायक ने सरकार को चिट्ठी लिखकर नाम बदलने की मांग की है। उम्मीद है कि इस पर जल्द निर्णय भी हो जाएगा। लखनऊ उत्तर क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि जनभावनाओं और इलाके की पहचान को ध्यान में रखते हुए स्टेशन का नाम बदलने के लिए राज्य सरकार और रेल मंत्रालय को औपचारिक प्रस्ताव भेज दिया है। यात्री सुविधाओं में बड़ा सुधार करते हुए स्टेशन को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। स्टेशन परिसर में हाई-स्पीड व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.