नई दिल्ली, मार्च 30 -- UP News: बिजली बिल राहत योजना में लापरवाही अब हजारों उपभोक्ताओं पर भारी पड़ने जा रही है। उत्तर प्रदेश के देवीपाटन मंडल में ऐसे करीब 28 हजार उपभोक्ता चिन्हित किए गए हैं, जिन्होंने योजना में पंजीकरण तो करा लिया, लेकिन तय समय के भीतर बकाया जमा नहीं किया। अब अंतिम तिथि में महज एक दिन बचे हैं और अदायगी न होने पर कनेक्शन कटने की कार्रवाई तय मानी जा रही है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंडल में कुल 61,736 उपभोक्ता अभी भी अनपेड श्रेणी में हैं, जबकि 26,271 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने दो हजार रुपये जमाकर योजना में रजिस्ट्रेशन तो कराया, लेकिन शेष बकाया अदा नहीं किया। कुल मिलाकर 88,007 उपभोक्ता भुगतान में पीछे हैं। विभाग ने साफ कर दिया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं हुआ तो पंजीकरण शुल्क जब्त कर लिया जाएगा और पूरा बकाय...