नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने देवीपाटन मंडल के विकास के लिए खजाना खोल दिया है। गोंडा, बलरामपुर बहराइच समेत मंडल के चारों जिलों में लोक निर्माण विभाग की कई कार्ययोजनाओं को शासन ने वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। मंडल की 43 सड़कें चकाचक होगी। इसके साथ ही देवीपाटन मंडल में 12 लघु पुल व बॉक्स कलवर्ट निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। शासन से बजट जारी होने के बाद मंडल में 10.10 किलोमीटर लंबी 13 सड़कों पर लगभग 5.85 करोड़ रुपये से पुनर्निर्माण होगा। अब इन मार्गों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क बेहतर होगा और कृषि कारोबार को रफ्तार मिलेगी। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता योगेन्द्र सिंह ने बताया कि शासन ने मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द से जल्द सभी सड़कों को निर्माण शु...