संवाददाता, मार्च 7 -- UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में होली की छुट्टी की खत्म होते ही खलबली मच गई है। शिक्षक कृष्णमोहन के खुदकुशी प्रकरण में बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन के बाद अब जल्द ही जांच की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। बीएसए कार्यालय के बाबुओं को इसक आहट लग गई है। होली की छुट्टी समाप्त होने के बाद अब कार्यालय के बाबू पत्रावलियों को सहेजने में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को मामले की जांच के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक के बीएसए कार्यालय पहुंचने की चर्चा रही, लेकिन देर शाम तक वे कार्यालय नहीं पहुंचे थे। बीएसए के निलंबन के बाद अनुशासनिक जांच के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। कुशीनगर जिले के कुबेरस्थाना थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग के रहने वाले...