नई दिल्ली, मार्च 25 -- यूपी से नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ान सेवा मिलने जा रही है। 30 मार्च 2026 से इंडिगो बरेली से नवी मुंबई के लिए उड़ान शुरू करेगी। इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo) ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की मंजूरी के बाद अपना नया समर शेड्यूल भी जारी कर दिया है। बरेली से चलने वाली यह फ्लाइट नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी और वहीं से उड़ान भरेगी। इससे पहले मुंबई से बरेली के लिए फ्लाइट थी।नवी मुंबई एयरपोर्ट से जुड़ाव: समय और अनुबंध का विवरण बरेली एयरपोर्ट प्रबंधन काफी समय से मुंबई रूट को नवी मुंबई से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा था, लेकिन डीजीसीए से आधिकारिक अनुमति न मिलने के कारण यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब शेड्यूल जारी होने के साथ ही यह साफ हो गया है कि इंडिगो ने 30 मार्च से लेकर 24 अक्टूबर 2026 तक के लि...