नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- UP News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में स्कूल संचालन में मनमानी और आदेशों की अवहेलना पर मंगलवार को पांच प्रधानाध्यापक और दो शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया। इन सभी को दूसरे स्कूलों में संबद्ध कर खंड शिक्षाधिकारियों को जांच अधिकारी नामित किया गया है। सस्पेंड किए गए प्रधानाध्यापकों में से कुछ को समायोजन प्रक्रिया के दौरान दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित करने के आदेश जारी हुए थे, लेकिन अभी तक यह सभी कार्यमुक्त नहीं हुए थे। ऐक्शन के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि नौ और 10 अप्रैल को उन्होंने करीब 12 परिषदीय प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों का निरीक्षण किया था। इसमें कई स्कूलों में गड़बड़ियां मिलीं। कंपोजिट विद्यालय कल्लूराम का पुरवा क्षेत्र मऊ में अनुपस्थित मिले परिचारक करुणा शंकर का पत्र...