यूपी के इस जिले में 31 साल बाद बसपा को खाली करना पड़ गया ऑफिस, कृषि विभाग ने लिया कब्जा
सहारनपुर, जून 11 -- Saharanpur News: सहारनपुर में बहुजन समाज पार्टी का सहारनपुर में जनकपुरी स्थित कार्यालय 31 साल बाद खाली होने के बाद कृषि विभाग को वापस मिल गया है। गुरुवार को जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर भवन का औपचारिक कब्जा ग्रहण किया। लंबे समय से कृषि विभाग और बसपा के बीच कार्यालय हैंडओवर को लेकर मामला चर्चाओं ने बना हुआ था। गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से भवन का हैंडओवर हुआ। बसपा जिलाध्यक्ष रजनीश बंधु ने कार्यालय खाली किया और जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार ने भवन पर कब्जा ले लिया। 1995 में कृषि विभाग ने जनकपुरी स्थित अपने भवन को बसपा को पांच वर्ष की लीज पर उपलब्ध कराया था। लेकिन 5 साल बाद भी बसपा का कब्जा चलता रहा। इसके बाद 2002 में लीज का नवीनीकरण कराया गया, लेकिन इस बार इसमें कोई समय सीमा नहीं खोली गई थी। दस्तावेजों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.