नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मनकापुर तहसील मुख्यालय पर दो लेन रेल ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे ने मंजूरी दे ही है। मनकापुर-उतरौला रोड पर स्थित क्रासिंग संख्या 245 पर ओवरब्रिज का निर्माण 45.20 करोड़ रुपये की लागत से होगा। यह मंजूरी विदेश राज्यमंत्री और गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया के प्रयासों से मिली है। इस आरओबी के निर्माण से गोंडा, बलरामपुर, बस्ती और अयोध्या जिले के लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित गुप्ता ने बताया सड़क सुरक्षा कार्य के मद्देनजर इस आरओबी का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद रेल ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। मनकापुर कस्बे के पटेलनगर मोहल्ले में उतरौला-नवाबगंज मार्ग पर समपार संख्या 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.