यूपी के इस जिले में 16 अधीक्षक और प्रभारियों ने एक साथ दे दिया इस्तीफा, सीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप
देवरिया, जून 7 -- Deoria News: यूपी के देवरिया जिले में 16 अधीक्षकों, प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। सामूहिक इस्तीफा सीएमओ को सौंप दिया गया है। उन्होंने सीएमओ पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। हालांकि त्याग पत्र में कहा है कि वे चिकित्सकीय कार्य करते रहेंगे। महकमे में इसे शनिवार को हुए सात अधीक्षकों व प्रभारियों के तबादले से जोड़कर देखा जा रहा है। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त अधीक्षकों और प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शनिवार की देर शाम अपने पद से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सीएमओ के आवास पर पहुंच उन्हे अपना त्याग पत्र सौंप दिया। अधीक्षकों, प्रभारियों ने कहा है कि सीएमओ द्वारा किए जा रहे मानसिक उत्पीड़न से वे काफी क्षुब्ध और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.