संवाददाता, मार्च 18 -- यूपी के प्रतापगढ में परिवहन विभाग के अफसर एक से 15 अप्रैल तक अभियान के तहत जिले भर के स्कूल वाहनों की चेकिंग कर अभिलेख और ड्राइवर के ड्राइविंग लाइसेंस की हकीकत जांचेंगे। इस बाबत एआरटीओ दिलीप कुमार गुप्ता की ओर से सभी मान्यता प्राप्त स्कूल संचालकों और हेडमास्टरों को पत्र जारी कर वाहनों के अभिलेख दुरुस्त कराने की अपील की है। एआरटीओ की ओर से जिले भर के मान्यता प्राप्त स्कूल संचालकों को जारी पत्र में कहा गया है कि अपने स्कूल में परिवहन सुरक्षा समिति का गठन कर लें। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों की नियमित बैठक कराएं और अपने स्कूल वाहनों के सभी प्रपत्र फिटनेस प्रमाण पत्र, पंजीयन प्रमाण पत्र, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और उनका पुलिस सत्यापन करा ...