उघैती-बदायूं, अप्रैल 25 -- Badaun News: यूपी के बदायूं में भाजपा नेता समेत तीन लोगों पर 14 बकरे चोरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी समेत अन्य स्तर से जांच शुरू कर दी है। गांव छिवऊ कलां निवासी रजनीश गुप्ता उघैती में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं। उनके गांव निवासी मोहम्मद अशफाक का आरोप है कि उनके घेर में बंधे 14 बकरे 21 अप्रैल की रात चोर चुरा कर ले गए। काफी ढूंढने पर भी बकरों का कोई सुराग नहीं मिला। 23 अप्रैल को शिकायतकर्ता ने तहरीर दी कि उनके 14 बकरे गांव निवासी रजनीश गुप्ता, संभल जिले की कोतवाली हयातनगर निवासी मुन्ना एवं सोनू चोरी कर ले गए हैं प्रभारी निरीक्षक उघैती ऋषिपाल सिंह तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- ट्रिपिंग स्वीकार्य नहीं, निर्बाध बिजली आपूर्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.