संवाददाता, मार्च 4 -- UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में होली पर रंग में भंग डालने की कोशिश हुई है। यहां होली पर पूजा कर लौट रहे एक युवक के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मारे गए युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है। होली की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील हो गई हैं। घटना को लेकर युवक के परिवारीजनों और गांववालों में आक्रोश फैल गया। दिन दहाड़े हुई इस वारदात की सूचना पर अधिकारी पुलिस बल के साथ आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। वही अस्पताल पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के गांव जोली निवासी बन्नू ने बताया कि उनके चचेरे भाई अनिल (उम्र- 40 वर्ष) नगर की एक डेयरी पर नौकरी करते थे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.