यूपी के इस जिले में होटल, गेस्ट हाउस खाली कराने की तैयारी, नोटिस चस्पा के बाद कब्जेदारों में हड़कंप
बरेली, सितम्बर 20 -- Bareilly News: यूपी के बरेली में होटल, गेस्ट हाउस और दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई का शिकंजा कसता जा रहा है। नगर निगम की ओर से 13 संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण के नोटिस चस्पा किए जाने के बाद संबंधित कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। निगम ने सभी को 15 दिन का समय देते हुए कब्जा और निर्माण हटाने के निर्देश दिए हैं। तय अवधि में निर्माण नहीं हटाया गया तो नगर निगम की टीम खुद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी। नगर निगम के अभिलेखों के अनुसार खसरा संख्या 220 और 221 की जमीन सार्वजनिक मार्ग के रूप में दर्ज है। मार्ग के किनारे 12.5 फीट चौड़ाई की जमीन भी अभिलेखों में दर्ज बताई गई है। पिछले दिनों निगम की टीम ने मौके पर सर्वे किया था। निगम के अनुसार सर्वे के दौरान जमीन पर अवैध निर्माण और कब्जे पाए गए थे। गुरुवार को नगर निगम के मानचित्रकार,न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.