सहारनपुर, मार्च 22 -- Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में नौ साल में हरियाली ने बड़ी छलांग लगाई है। 2017 में जहां जिले का फॉरेस्ट कवर करीब 10 प्रतिशत था, वहीं 2023 तक इसमें 4.12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए, यह आंकड़ा बढ़कर 14 प्रतिशत के पार पहुंच गया था। वर्तमान में इसके 15 प्रतिशत के पार पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इस उपलब्धि के पीछे बड़े स्तर पर चलाए गए वृक्षारोपण अभियान अहम भूमिका निभा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, इन नौ वर्षों में जिले में चार करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए गए। हर वर्ष औसतन 40 लाख पौधे सरकारी अभियानों के तहत रोपे गए, जबकि किसानों और आम नागरिकों ने भी निजी स्तर पर बड़ी संख्या में वृक्षारोपण कर इस अभियान को मजबूती दी है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, केवल सरकारी प्रयास ही नहीं बल्कि जनभागीदारी ने भी हरियाली बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.