संवाददाता, अप्रैल 8 -- UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में बिजली विभाग की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का बड़ा फॉल्ट पकड़ में आया है। चेक मीटर लगाए जाने के बाद मालूम हुआ कि स्मार्ट मीटर काफी तेज चल रहा है। जीएमटी ने जांच के बाद अपनी चेकिंग रिपोर्ट एसडीओ मीटर को सौंपी है। अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड बस्ती पराग भारद्वाज ने बताया कि अगर किसी मीटर के तेज चलने की शिकायत आती है तो कनेक्शन पर चेक मीटर लगवाया जाता है। अगर स्मार्ट मीटर तेज चल रहा है तो उसे बदलवाया जाएगा। चेक मीटर के अनुसार ही बिलिंग कराई जाएगी। शहर के बैरिहवां, काली कुंज मोहल्ले में बलराम यादव ने अपना नया मकान बनवाया है। एक कमरे के मकान में बिजली का कनेक्शन लिया है। परिवार के लोगों का कहना है कि कनेक्शन लगने के बाद आमतौर से बिजली का बिल 168 रुपये से लेकर 200 रुपये तक आता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.