संवाददाता, सितम्बर 18 -- यूपी में सितंबर के दौरान गर्मी और उमस के बीच मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं बारिश और बादलों का असर है तो कहीं सुबह के समय धुंध जैसी स्थिति बन रही है। बलरामपुर के हर्रैया सतघरवा के तराई क्षेत्र में शुक्रवार तड़के अचानक घना कोहरा छा गया। सितंबर की गर्मी के बीच जनवरी-फरवरी जैसा कोहरा देखकर लोग भी हैरान रह गए। हर्रैया सतघरवा क्षेत्र में सुबह करीब छह बजे राप्ती मुख्य नहर और आसपास के कस्बाई इलाकों में घनी धुंध छा गई। कुछ ही देर में कोहरे ने सड़कों और आसपास के क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह टहलने निकले लोगों को रास्ते में धुंध का सामना करना पड़ा। वहीं, जरूरी काम से घरों से निकले लोगों को भी आवागमन में परेशानी हुई।बलरामपुर में सितंबर में जनवरी जैसा कोहरा कोहरे का सबसे ज्यादा असर सड़क यातायात पर ...