यूपी के इस जिले में सांपों का आतंक; एक दिन में 8 लोगों को डसा, 2 महिलाओं की मौत
संवाददाता, जुलाई 20 -- यूपी के बहराइच में मानसूनी बारिश में सांपों की बढ़ती सक्रियता से जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई हैं। खेतों में पानी भर जाने से जहरीले सांप आक्रामक हो गए हैं। जहरीले सांपों के काटने से महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें दो महिला की मौत हो गई है। अन्य पीड़ितों का इलाज चल रहा है। इस बीच एक पीड़ित डंसने वाले सांप को पकड़कर मेडिकल कॉलेज पहुंच गया। परीक्षण के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।महसी थाना क्षेत्र के कपूरपुर के मजरा माफी गांव निवासी रामपता (40) पत्नी छोटेलाल को रविवार सुबह करीब 10 बजे सांप ने काट लिया। उन्हें महसी सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सीय कार्रवाई शुरू होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.