लखनऊ। शुभ्रांशु शेखर, अप्रैल 7 -- UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ में मोहिबुल्लापुर-बख्शी का तालाब के मध्य अस्ती मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। परियोजना की मंजूरी देते हुए शासन स्तर से 93.40 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। सेतु निगम शीघ्र ही निर्माण शुरू करवाएगा। ब्रिज के बन जाने से क्रासिंग पर आए दिन लगने वाले जाम से लाखों लोगों को मुक्ति मिलेगी। यह रेलवे क्रॉसिंग लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग -30 पर स्थित है। यहां पर ट्रैफिक का दबाव काफी रहता है। पीक ऑवर में जब क्रॉसिंग बंद रहती है तो यहां जाम की स्थिति बन जाती है। क्रॉसिंग खुलने के बाद भी वाहनों को निकलने में काफी समय लग जाता है। स्थानीय लोगों की इन समस्याओं को देखते हुए क्षेत्रीय सांसद आरके चौधरी और विधायक योगेश शुक्ला ने ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव शासन को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.