नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- UP News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में 2269 परिषदीय विद्यालयों में पांच सौ अधिक छात्र वाले विद्यालय आदर्श विद्यालय बनेंगे। ऐसे विद्यालय हाईटेक होने के सुविधाओं से लैस किए जाएंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। इन विद्यालयों को आत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। जिससे छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। कांवेंट विद्यालयों से भी बेहतर परिषदीय विद्यालयों को बनाने के लिए लगातार सरकार की ओर से नए नए कवायद किये जा रहे है। जिससे परिषदीय के छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके। एक अप्रैल से परिषदीय विद्यालय खुल गया है। अधिक से अधिक छात्रों को प्रवेश मिल सके, इसके लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। बीएसए ने बताया कि शासन की ओर से लगातार प्रयास किया जा ...