यूपी के इस जिले में बढ़ा गंगा का जलस्तर, स्टेट हाईवे पर बहने लगा बाढ़ का पानी, बाढ़ चौकियों को किया अलर्ट
मिर्जापुर (शाहजहांपुर), अगस्त 3 -- Flood in Shahjahanpur: पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण लगातार नदियों का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। यूपी की नदियां इस समय उफान पर हैं। कई जिलों में नदियों के किनारे बसे गांवों में बाढ़ सी नौबत आ गई। यूपी के शाहजहांपुर जिले में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से मिर्जापुर क्षेत्र में बाढ़ ने दस्तक दे दी है। सोमवार शाम जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे पर चौरा गांव के पास दो स्थानों पर गंगा का पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा। करीब एक फुट पानी के तेज बहाव के बीच वाहन और कांवड़िए आवागमन करते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जलस्तर में और वृद्धि हुई तो मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो सकता है। सावन माह के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेने इसी मार्ग से गुजर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.