संवाददाता, अप्रैल 13 -- उत्तर प्रदेश के झांसी में राज्य कर विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों रुपये का बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट पास ऑन कर सरकार को भारी राजस्व नुकसान पहुंचाया गया। मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पिछले साल यानी 10 अगस्त 2025 को राज्यकर अधिकारी अनिल कुमार यादव द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 303/25 दर्ज किया गया था। इसमें आरोप लगाया गया कि डी.के. इंटरप्राइजेज सहित अन्य फर्मों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर GST पंजीकरण प्राप्त कर बिना वास्तविक लेन-देन के फर्जी बिक्री दिखाते हुए सर्कुलर ट्रेडिंग के माध्यम से बोगस ITC पास ऑन किया। यह भी पढ़ें- यूपी में बिजली विभाग का 7 दिन का ...