नई दिल्ली, फरवरी 21 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में कानपुर-हरदोई मार्ग पर दुबग्गा चौराहा के पास फ्लाईओवर निर्माण का रास्ता साफ हो गया। इस फ्लाईओवर के बनने से लाखों लोगों को राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारियों ने निर्माण कार्य के लिए संयुक्त रूप से नए सिरे से सर्वे के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अब शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार है। लखनऊ के सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्ताव पर दुबग्गा फ्लाईओवर निर्माण को सेतु निगम ने अपनी कार्ययोजना वर्ष 2025-26 में शामिल कर लिया था, लेकिन कुछ कारणों से नए सिरे से सर्वे कर इसकी रिपोर्ट तैयार करने की बात उठी। रक्षा मंत्री के ओएसडी केपी सिंह ने 07 जनवरी को सेतु निर्माण के प्रस्तावित स्थल का दौरा किया। शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारियों की टीम ने 17 जनवरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.