नई दिल्ली, मार्च 20 -- राजधानी लखनऊ में भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराना अब महंगा होने जा रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण विभिन्न मदों में शुल्क बढ़ाने की तैयारी में है। इस संबंध में प्रस्ताव शुक्रवार को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी। एलडीए के अनुसार, लागत सूचकांक (कॉस्ट इंडेक्स) में वृद्धि के चलते शुल्कों में करीब 3.58 प्रतिशत तक बढ़ोतरी प्रस्तावित है। इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो नया मकान बनवाने या व्यावसायिक निर्माण के लिए नक्शा पास कराने जा रहे हैं। खासतौर पर विकास शुल्क, निरीक्षण शुल्क और अनुज्ञा शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह वृद्धि निर्माण लागत के अनुरूप की जा रही है, ताकि विकास कार्यों के लिए संसाधन जुटाए जा सकें। हालांकि, आम लोगों...