नई दिल्ली, मार्च 17 -- यूपी में अबंडेकरनगर जिले में भीटी बाजार में संकरे पुल के स्थान पर नए पुल के निर्माण के लिए मंगलवार को एमएलसी हरिओम पांडे ने भूमि पूजन करके निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भीटी तहसील क्षेत्र के भीटी बाजार में बिसुही नदी पर बनी संकरे पुल की जगह अब एक नया पुल बनाने का कार्य शुरू हो गया है। शासन ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को एमएलसी हरिओम पांडे के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान किया था। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक धर्मराज निषाद तथा मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला भी उपस्थित थे। नाबार्ड योजना के तहत बनने वाले इस पुल के निर्माण के लिए कुल 15.68 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिनमें से 7.84 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई थी। गोसाईगंज-भीटी-महरुआ-दोस्तपुर प्रमुख जिला मार्ग के किमी-13 पर बनेगा। यह मार्ग क्षेत्रीय आवागमन ...