यूपी के इस जिले में डीएम ने बढ़ाई छुट्टी, दो दिन के लिए आठवीं तक के सभी स्कूल बंद
बरेली, सितम्बर 7 -- Bareilly School Closed: यूपी में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2011 से अब तक, सितंबर माह में एक दिन में रविवार को हुई सबसे तेज बारिश रही। मूसलाधार बारिश के चलते पूरे शहर में जलभराव हो गया। जिसको देखते हुए डीएम ने आठवीं तक के सभी स्कूलों को दो दिन के लिए बंद रखने का आदेश जारी कर दिया। डीएम अविनाश सिंह के आदेश पर कक्षा एक से आठवीं तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में आठ से नौ सितंबर तक अवकाश घोषित किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है। आदेश में उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिले के यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के साथ ही परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में आठ और नौ सित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.