चित्रकूट, जनवरी 31 -- आर्थिक तौर पर संपन्न और ज्यादातर नौकरी-पेशा वाले लोग बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए नामचीन निजी स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला करा रहे है। ताकि उनका बच्चा प्राथमिक इकाई से ही मजबूत शिक्षा ग्रहण कर आगे अपना भविष्य संवार सके। लेकिन चित्रकूट के डीएम डीएम पुलकित गर्ग ने ऐसे लोगों को आइना दिखाते हुए अपनी बेटी सिया का दाखिला परिषदीय स्कूल में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र में कराया और समाज को एक अच्छा संदेश दिया। डीएम पुलकित गर्ग की बेटी सिया ने अभी स्कूल जाना शुरु किया है। उन्होंने मुख्यालय कर्वी स्थित धनुष चौराहा के पास संचालित कंपोजिट विद्यालय के आंगनवाड़ी केन्द्र में बेटी सिया का दाखिला कराया है। शुक्रवार को केन्द्र में पढ़ने पहुंची सिया अन्य बच्चों के साथ काफी खुश नजर आई। वह बच्चों के साथ खेलती भी रही। केन्द्र में उसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.