नई दिल्ली, जून 9 -- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के जिलाधिकारी(DM) संतोष कुमार शर्मा ने मुख्यालय पर नहीं रुकने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने फरमान जारी करते हुए कहा है कि बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों को चेतावनी दी है कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी और कर्मचारी मुख्यालय पर निवास सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके और प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।डीएम के इस सख्त आदेश के बाद जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन अब मुख्यालय पर उपस्थिति और आवास व्यवस्था की निगरानी भी कर सकता है। जिला स्तरीय अधिकारियों...