वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 26 -- गोरखपुर के दक्षिणांचल में बस रही धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप जल्द गुलजार होगी। अदाणी और केयान ग्रुप को औद्योगिक भूमि आवंटन होने के बाद इसके शिलान्यास और भूमि पूजन की कवायद शुरू हो गई है। अदाणी ग्रुप के सीमेंट फैक्ट्री का भूमि पूजन फरवरी में प्रस्तावित है। सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होने वाले भूमि पूजन को लेकर गीडा प्रशासन की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं। अदाणी समूह ने अंबुजा सीमेंट की यूनिट के लिए 46.63 एकड़ जबकि केयान ग्रुप से जुड़े श्रेयश डिस्टिलरी-एनर्जी लिमिटेड ने 60.48 एकड़ भूमि आवंटित कराई है। इस आवंटन के सापेक्ष 4200 करोड़ रुपये का निवेश आना और 6500 लोगों के लिए रोजगार सृजन प्रस्तावित है। अदाणी ग्रुप के सीमेंट फैक्ट्री का भूमि पूजन फरवरी के दूसरे पखवाड़े में प्रस्तावित है। यह भी पढ़ें- UP के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.