यूपी के इस जिले में जमीन अधिग्रहण शुरू, किसानों को होने लगा भुगतान, 10 गांवों में लगाए गए शिविर
बलरामपुर, अक्टूबर 3 -- Balrampur News: यूपी के बलरामपुर में खलीलाबाद से बहराइच तक प्रस्तावित नई रेललाइन को धरातल पर उतारने के लिए बलरामपुर में कवायद तेज हो गई है। जिले में रेललाइन के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू हो गई है। सदर तहसील के 10 गांवों में प्रशासन की ओर से शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां संबंधित किसानों से भूमि से जुड़े जरूरी अभिलेख लेकर प्रतिकर भुगतान प्रक्रिया बढ़ाई जा रही है। रेललाइन के लिए जमीन मिलने के साथ ही परियोजना के बलरामपुर हिस्से में निर्माण की राह भी आगे बढ़ेगी। खलीलाबाद-बहराइच नई रेललाइन करीब 240 किलोमीटर लंबी होगी। यह रेललाइन खलीलाबाद से शुरू होकर बांसी, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर, श्रावस्ती और भिनगा होते हुए बहराइच तक जाएगी। परियोजना की स्वीकृत लागत 4940 करोड़ रुपये है। रेलवे बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.