नई दिल्ली, जून 2 -- UP News: उत्तर प्रदेश से बाराबंकी जिले में लोक निर्माण विभाग की सात जर्जर सड़कों के नवनिर्माण से लेकर सुरक्षात्मक कार्य कराने के लिए शासन से बजट जारी हो चुका है। इसमें एक सड़क पर ब्लैक स्पॉट के सुधारात्मक कार्य भी होगा। जिससे हादसों में कमी होगी और लोग सुरक्षात्मक सफर कर सकेंगे। लोगों को सफर आसान होगा। सात सड़कों पर लोकनिर्माण विभाग के सीडी एक व सुरक्षात्मक कार्य प्रांतीय खण्ड कराएगा। लोक निर्माण विभाग खण्ड एक क्षेत्र की बांदा मार्ग से नरेश के घर तक करीब 18 लाख रुपये से निर्माण कार्य होगा। जिसका बजट जारी किया जा चुका है। वहीं कोटवा सड़क से कोटवाधाम मार्ग के लिए 32 लाख, सफदरगंज बदोसरांय से भवानीपुर मार्ग के लिए 37 लाख, खुदायगंज होते हुए गोपालपुर मार्ग के लिए 29.38 लाख, बरहुआ संपर्क मार्ग के लिए 20 लाख व बड़ागांव मार्ग के लिए...