लखनऊ, मई 4 -- Yogi Cabinet Decision: यूपी में निजी क्षेत्र के एक और विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है। फिरोजाबाद में अमरदीप विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। सोमवार को कैबिनेट की बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि फिरोजाबाद में निजी क्षेत्र के अमरदीप विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रयोजक संस्था को आशय पत्र जारी करने को मंजूरी दे दी गई है। फिरोजाबाद के पचवान गांव में कुल 20.08 एकड़ भूमि पर यह विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। प्रयोजक संस्था अमरदीप मेमोरियल ट्रस्ट को इस निजी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आशय पत्र जारी करने की संस्तुति की गई है। यूपी में लगातार निजी क्षेत्र के विश्वविद्यालय स्थापित करने को मंजूरी दी जा रही है। जिससे उच्च शिक्षा हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.