नई दिल्ली, मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन लोगों के लिए राहत की खबर है। यहां मल्हौर-लौलाई मार्ग पर कांशीराम आवास के पास स्थित खरजा कैनाल पर पीडब्ल्यूडी दो लेन का पुल बनाने जा रहा है। इसके बनने से आसपास की लगभग दो लाख की आबादी को आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। मौजूदा समय में यहां पर मात्र तीन मीटर का संकरा पुल है, जिसके कारण पीक ऑवर में अक्सर जाम लगता है। सुल्तानपुर रोड और किसान पथ आने-जाने वाले लोग इस मार्ग का प्रयोग करते हैं। कैनाल पर बनने वाले दो लेन पुल निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को शासन से हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए धनराशि की भी स्वीकृत हो गई है। लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से इस दो लेन पुल का निर्माण कार्य किया जाएगा। अब यहां 57 मीटर लंबा और 10.5 मीटर चौड़ा पुल बनाया जाएगा। यह डिवाइडर वाला दो लेन का होगा, जिसस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.