नई दिल्ली, मई 20 -- Schools closed: उत्तर प्रदेश के मेरठ में जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के प्रकोप को देखते हुए डीएम डॉ. वीके सिंह ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। डीएम ने जिले के सभी बोर्डों के विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश की घोषणा की है।डीएम की ओर से जारी आदेश के तहत भीषण गर्मी के चलते बच्चों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों और सभी विद्यालय प्रबंधनों को इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे इस दौरान बच्चों को तेज धूप में बाहर निकलने से बचाएं और उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। यह अवकाश 21 मई से 23 मई 2026 ...