पैलानी(बांदा), अप्रैल 5 -- Banda News: यूपी के बांदा स्थित कामता-रोशनी के घर में एक साथ जन्मीं गंगा, जमुना और सरस्वती ने पांच दिन में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। गरीबी की वजह से सही से इलाज नहीं करा पाने पर पिता कामता को इसका मलाल है। उनका कहना है कि गरीबी ने उनकी सारी खुशी छीन ली। वहीं नौनिहाल तीन बच्चियों की मौत के सदमे में मां रोशनी अचेत हो गई। तीन बेटियों की मौत के बाद आखिरकार प्रशासन जागा और एसडीएम उसके घर पहुंचे। सांत्वना देने के साथ ही बीमार रोशनी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। पैलानी तहसील के अम्लोर गांव में कामता उर्फ गेंदा की 28 वर्षीय पत्नी रोशनी ने 31 मार्च को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा में सामान्य प्रसव के दौरान तीन पुत्रियों को एक साथ जन्म दिया था। मां ने तीनों बेटियों का नाम गंगा, जमुना और सरस्वती रखा...