नई दिल्ली, मार्च 13 -- यूपी की राजधानी लखनऊ के इन इलाकों के लोगों को परेशान करने वाली खबर है। राजधानी के इस इलाके के लोगों को बिजली कटौती समस्या से जूझना होगा। दरअसल, शहर के विभिन्न बिजली उपकेंद्रों से जुड़े तारों और पोलों की मरम्मत, बिजली के तारों से होकर गए पेड़ों की डालियों की छंटाई की जानी है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत की जानी है। जिसके कारण शनिवार को शहर के एक लाख से अधिक लोगों के सामने बिजली संकट रहेगा। इसके अलावा आज शुक्रवार को भी राजधानी लखनऊ के मोहान रोड स्थित शकुंतला मिश्रा बिजली उपकेंद्र से करीब 9 घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। इंजीनियरों ने फीडर बदलने के लिए पांच घंटे बिजली बंद रहने की सूचना दी और 9 घंटे बंद रखा। उपकेंद्र से जुड़े सभी 6 फीडर बंद रहे। लगातार 9 घंटे तक बिजली नहीं आने से हाहाकार जैसी स्थिति बन गई। इससे करीब 50 हजार की आ...