शाहजहांपुर, मार्च 13 -- यूपी शाहजहांपुर में बिजली बकाया वसूली को लेकर बिजली निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। 20 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले करीब एक लाख उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने और मीटर उखाड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने जेई और एसडीओ के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में बढ़ते बकाए को देखते हुए बड़े बकाएदारों को डिफॉल्टर घोषित कर उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त टीमें बनाई गई हैं, जो बकाएदारों के कनेक्शन काटने और मीटर हटाने की कार्रवाई करेंगी। निगम के आंकड़ों के अनुसार जिले में 20 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले करीब एक लाख उपभोक्ता हैं। इनमें सबसे अधिक बकाया जलालाबाद क्षेत्र में और दूसरे स्थान पर चिनौर क्षेत्र में दर्ज किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.