चित्रकूट, नवम्बर 9 -- Chitrakoot Public holiday: दिवाली की छुट्टियों के बीच एक बार राहत भरी खबर सामने आई है। चित्रकूट डीएम ने एक दिन ही सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है। छुट्टी को लेकर डीएम ने आदेश भी जारी कर दिया है। डीएम के आदेश के अनुसार 10 नवंबर को जिले में दीपावली अमावस्या मेला है। इसको देखते हुए मंगलवार को पूरे जिले में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। डीएम के आदेश की प्रति सभी विभागों में भेज दी गई है। आदेश का पालन न करने वाले विभागों पर कार्रवाई की जाएगी। बतादें कि भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में आयोजित होने वाले दीपावली अमावस्या मेले की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही हैं। यूपी और एमपी प्रशासन अपनी-अपनी तरफ मेले की तैयारियां कर रहे है। अभी हाल ही में सतना कलेक्टर डॉ सतीश कुम...