यूपी के इस जिले में आज डिग्री कॉलेज भी बंद, भारी बारिश के चलते प्रशासन ने लिया फैसला
बरेली, सितम्बर 26 -- School-College closed: यूपी में भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं। इसी क्रम में बरेली में स्कूल के बाद अब सभी डिग्री कॉलेजों को भी बंद रखने का आदेश आया है। दरअसल बीते 24 घंटों में क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बरेली के उच्च शिक्षा अधिकारी ने लेटर जारी किया है। जिसमें लिखा है कि जिले में अत्यधिक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के दृष्टिगत जारी रेड वार्निग के तहत जिलाधिकारी ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को आज 26 सितंबर को बंद रखने का आदेश दिया है। बता दें कि इससे पहले 12वीं तक के स्कूल बंद रखने के निर्देश थे।इन जिलों में भी बंद रहेंगे स्कूल बरेली, लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में पिछले 48 घंटों से रुक रुककर हो रही बारिश हो रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.