यूपी के इस जिले में आंबेडकर जयंती पर माल्यापर्ण को लेकर 2 पक्षों में विवाद, पथराव; फायरिंग भी
लखनऊ, अप्रैल 14 -- UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डॉ. बाबा साहब आंबेडकर जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। राजधानी के बंथरा इलाके में आंबेडकर प्रतिमा पर पहले माल्यर्पण करने को लेकर दो चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत रावत और उनके समर्थकों का स्थल की देखरेख करने वाले अभिषेक प्रियदर्शी के लोगों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। यही नहीं पथराव भी हुआ। इस पथराव में कई लोग घायल हो गए। आरोप है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हवाई फायरिंग भी की। बवाल की सूचना पर अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली बसंथ कुमार, एसीपी रजनीश वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। डपटकर भीड़ को मौके से हटाया। पुलिस ने चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत रावत और उनके समर्थकों समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.