नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में अवैध निर्माण पर बुलडोजर ऐक्शन हुआ है। सदर तहसील के खोरहंसा में जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने मदरसे के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। दो जेसीबी की मदद से प्रशासनिक अफसर कब्जा हटवाने में डटे हैं। इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद थी। अवैध कब्जाधारकों पहले भी कई बार नोटिस और चेतावनी दी गई थी, लेकिन कब्जेदारों ने नियमों को दरकिनार कर ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा बनाए रखा। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा जमीन पर कोई कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि करीब 12 हजार स्वायर फीट बने ग्राम समाज की भूमि पर मदरसा, तीन दुकान और एक मकान को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.