नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले को बीते पंद्रह दिन में चौथे रेल ओवरब्रिज का तोहफा मिला है। गोंडा कचहरी स्टेशन के पास केशवपुर पहड़वा जाने वाले मार्ग पर दो लेन का रेल ओवरब्रिज निर्माण की रेलवे ने मंजूरी दी है। इससे पहले मनकापुर और मसकनवा में रेल ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति हो चुकी है। वहीं, करैनलगंज में हुजूरपुर रेलवे क्रासिंग पर आरओबी के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव प्रशासनिक स्वीकृति दे चुके हैं। गोंडा कचहरी के पास समपार संख्या 264 पर रेल ओवरब्रिज के निर्माण के लिए करीब 43 करोड़ रुपये स्वीकृति किए गए हैं। विदेश राज्यमंत्री और गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया बीते कई सालों से ओवरब्रिज निर्माण लिए प्रयासरत हैं। उनकी कोशिशों का परिणाम बीते दिनों में तीसरे आरओबी की मंजूरी के रूप में सामने आया है। पूर्वोत्तर...