नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पांच ब्लॉकों में बड़ा काम होने जा रहा है। यहां राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय) स्थापित करने की कवायद तेज हो गई है। समाज कल्याण निदेशालय ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मिहींपुरवा, नवाबगंज, महसी, शिवपुर और चित्तौरा ब्लॉक में विद्यालयों की स्थापना के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इन विद्यालयों के खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के वंचित और प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का अवसर मिल सकेगा। सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने बताया कि 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर जिले के इन पांच ब्लॉकों में एक-एक राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय स्थापित कराने का अनुरोध किया था। उन्होंने पत्र में बहराइच को आकांक्षी जिला बताते हुए ग्रा...