नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सभी 110 वार्डों में सड़क-नाली से लेकर पार्क तक चकाचक होंगे। विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर निगम ने 121 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। बुधवार को नगर निगम सदन की बैठक में महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार की मौजूदगी में यह प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत प्रत्येक वार्ड को 1.10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। इस बजट से शहर के अलग-अलग वार्डों में सड़क निर्माण, नालियों की मरम्मत, पार्कों का सौंदर्यीकरण, टूटी पुल-पुलियों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। नगर निगम ने साफ किया है कि यह पूरी राशि अगले चार महीनों में खर्च कर ली जाएगी, ताकि मानसून से पहले सभी जरूरी काम पूरे हो सके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.