यूपी के इस जिले की ग्राम पंचायतों में भुगतान की ऐसी होड़, ग्राम प्रधानों ने 3 दिन में निकाले 4.15 करोड़ रुपए
फर्रुखाबाद, मई 25 -- यूपी के फर्रुखाबाद जनपद में लगभग ग्राम पंचायतों में 26 मई को प्रधान अपनी कुर्सी से उतर जाएंगे। कुर्सी पर उतरने के अंतिम दिनों में सरकारी खजाने को खाली करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। ग्राम पंचायतों में भुगतान की ऐसी होड़ मची है कि तीन दिन में 4 करोड़ 15 लाख 71 हजार का भुगतान हो चुका है। ऐसे में यह भी सवाल उठ रहा है कि पांच साल में विकास कहां था। ग्रामीण भी यही सवाल पूछ रहे हैं। कार्यकाल के अंतिम समय में तीन दिनों में इतना बड़ा भुगतान कहीं न कहीं जांच का विषय भी हो सकता है। जनपद में कुल 580 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें अधिकतर ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। निदेशक पंचायती राज की ओर से मांगी गई सूचना पर पूरी रिपोर्ट दिसंबर माह में ही भेजी जा चुकी है। इसमें ग्राम पंचायतवार प्रथम बैठक की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.