संवाददाता, जनवरी 3 -- यूपी के शामली के रहने वाले वेस्ट यूपी के गैंगस्टर फिरोज खान को लेकर पुलिस सख्त क्या हुई वो अजीबो गरीब हरकतें करने लगा है। हाल ही में गैंगस्टर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने अपने घर में फांसी का फंदा लटकाया था। उसने एक पर्चा चस्पा कर उस पर कुछ पुलिस अधिकारियों के नाम लिख सुपारी लेने का आरोप भी लगाया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने गैंगस्टर, उसकी भतीजी और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। पुलिस ने उस पर सरकारी काम में बाधा डालने और आत्महत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं केस दर्ज होने के बाद अब उसने एक और वीडियो वायरल कर दिया जिसमें वह खुद को जंजीरों में जकड़े नजर आ रहा है। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। मामला शामली के झंझाना इलाके का है। वायरल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.