यूपी के इस एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर नहीं रुकना होगा, वाहनों की स्पीड भी निर्धारित
शुभ्रांशु शेखर लखनऊ, जून 1 -- UP News: एक्सप्रेसवे प्रदेश बन चुके उत्तर प्रदेश में गाड़ी चलाने का अनुभव लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब बिना टाल प्लाजा पर रुके भी सफर पूरा करने का आनंद मिलने वाला है। ऐसी व्यवस्था हो रही है ताकि टोल टैक्स के लिए भी वाहन चालकों को रुकना न पड़े। जी हां, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (एनई-6) पर वाहन चालकों को टोल के लिए प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा। टोल प्लाजा पर पहुंचने से पहले ही उनके वाहन का नंबर स्कैन कर लिया जाएगा और फास्टैग को रीड करते हुए टोल टैक्स काट लिया जाएगा। ऐसे में टोल से चंद मीटर पहले ही वाहन के पहुंचते ही बैरियर खुल जाएगा और बिना रुके चालक टोल पार कर जाएगा। प्रदेश में यह पहला एक्सप्रेस वे होगा, जहां वाहन चालक टोल प्लाजा पर बिना रुके अपना पूरा सफर तय करेंगे। यह सब होगा एक्सप्रेस वे पर लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.