यूपी के इस इलाके के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, 2022 में सपा ने दी थी कड़ी टक्कर
रोहित मिश्र लखनऊ, अगस्त 5 -- मिशन 2027 की ओर बढ़ती सरकार की निगाहें यूपी के पूरब की ओर हैं। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल में हुए नुकसान को देखते हुए सरकार उस तरफ विकास की लंबी लकीर खींचती दिखाई दे रही है। अनुपूरक बजट में विकास परियोजनाओं का सबसे बड़ा हिस्सा पूर्वांचल को ही गया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने पूर्वांचल की 41 सीटों पर कब्जा किया था। इनमें भाजपा का अपना अकेले का हिस्सा 34 सीटों का था। वहीं, 2022 के विधान सभा चुनाव में सपा ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर पूर्वांचल की 31 सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा का नुकसान किया था। भाजपा सहयोगी दलों के साथ मिलकर कुल 29 सीटें ही जीत सकी थी। विधानमंडल के दोनों सदनों में मंगलवार को पेश किए बजट में सरकार ने पूर्वांचल पर बड़ा दिल दिखाया है। गंगा ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.